{"_id":"636617d568d134730f789bc7","slug":"sopore-police-arrested-two-terrorists-arms-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: हमले की फिराक में थे हाइब्रिड आतंकी, सोपोर पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: हमले की फिराक में थे हाइब्रिड आतंकी, सोपोर पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद
Sat, 05 Nov 2022 01:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:29 PM IST
सार
सोपोर पुलिस ने दो हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Sopore
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग के जिला सोपोर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सेना के 22 आरआर ने जिले की शाह फैसल मार्केट में नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति, जिसके हाथ में एक बैग था, संदिग्ध हरकत करते पाया गया। जब उसे रुकने के लिए कहा गया, तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, कुछ राउंड और एक आईईडी बरामद किया गया। उसकी पहचान रिजवान मुश्ताक वानी के तौर पर हुई है और वह हमरे पट्टन का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है और एक हाइब्रिड आतंकवादी है। वह गैर स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों, सुरक्षा बलों पर हमले करने के अवसर की तलाश में था। आगे की पूछताछ में उसने एक और सहयोगी हाइब्रिड आतंकवादी जमील अहमद पारा के नाम का खुलासा किया, जिसे सोपोर पुलिस ने बारामुला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। दोनों आतंकियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।