फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Sonam Wangchuk begins hunger strike at Jantar Mantar, joins CJP protest over exam accountability

परीक्षा विवाद पर तेज हुआ आंदोलन: छात्रों के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक, शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन

Sun, 28 Jun 2026 05:08 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह
अमर उजाला, नेटवर्क लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 28 Jun 2026 05:08 PM IST
सार

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध और जवाबदेही की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की।

विज्ञापन
Sonam Wangchuk begins hunger strike at Jantar Mantar, joins CJP protest over exam accountability
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में शुरू किए गए प्रदर्शन में शामिल होकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अनशन शुरू करने से पहले सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी  के संस्थापक अभिजीत डिपके के साथ राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर प्रदर्शन की शुरुआत की गई।

जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा, किसान नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान सोनम वांगचुक ने कहा कि शिक्षा पिछले 40 वर्षों से उनके जीवन का महत्वपूर्ण विषय रही है और जब युवा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं तो उनका समर्थन करना उनका कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य संवारना और देश को सही दिशा देना होना चाहिए। वांगचुक ने यह भी कहा कि जब व्यवस्था में जवाबदेही नहीं होती, तब लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध ही एकमात्र रास्ता बचता है।

प्रदर्शन के दौरान कई किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया। वहीं, जयपुर के एक स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे परिजन भी आंदोलन में शामिल हुए। परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर यह आंदोलन 20 जून से जंतर-मंतर पर जारी है, जिसमें सरकार से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed