फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Shrinagar Umar target but the central government cannot stop China from entering Ladakh will not let me go to

मोदी सरकार पर बरसे उमर: चीन को लद्दाख में घुसने से रोक नहीं सकते, 'मुझे करगिल नहीं जाने देंगे'

Tue, 01 Nov 2022 09:24 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, जम्मू और कश्मीर
एएनआई, जम्मू और कश्मीर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Nov 2022 09:24 AM IST
सार

केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को काल्पनिक रेखाएं खींचकर नहीं तोड़ सकते। उन्होंने कहा, हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं, और ये नकली लाइनें इसे कमजोर नहीं कर सकतीं।
 

विज्ञापन
Shrinagar Umar target but the central government cannot stop China from entering Ladakh will not let me go to
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दावा किया है कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के अधिकारियों ने उन्हें कारगिल जाने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने मुझसे कहा कि यहां मत आना। उमर ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां (पूर्वी लद्दाख) चीन आ गया है, आप उन्हें रोक नहीं सकते, आप उन्हें वापस नहीं भेज सकते। हम केवल श्रीनगर से द्रास के रास्ते कारगिल जा रहे हैं। हम यहां शहर पर कब्जा करने के लिए नहीं थे। उमर ने सोमवार को द्रास में अपने समर्थकों की एक सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


इससे पहले, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें द्रास में कार्यकर्ताओं के समारोह में एक माइक का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई थी और लद्दाख की अपनी यात्रा के दौरान द्रास के डाक बंगले में रहने नहीं दिया गया। अब्दुल्ला ने आगे कहा कि वास्तव में, एसडीएम (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) व्यक्तिगत रूप से हमारी गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को काल्पनिक रेखाएं खींचकर नहीं तोड़ सकते। उन्होंने कहा, हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं, और ये नकली लाइनें इसे कमजोर नहीं कर सकती। हम आपका दर्द महसूस कर सकते हैं, हम जानते हैं कि आपकी उपेक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed