फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Show cause notice to female doctor, room worker suspended

महिला डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस, कक्ष सेवक निलंबित

Wed, 14 Oct 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to female doctor, room worker suspended
राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आकस्मिक अवकाश से न लौटने पर एक महिला डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि अनुशासनहीनता के मामले में एक कक्ष सेवक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने बताया कि गायनी विभाग में तैनात जूनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर मंदाकिनी 7 से 10 सितंबर तक आकस्मिक अवकाश पर गई थी, लेकिन आज तक अनुपस्थित चल रही है। जोकि बांड की शर्तों के अनुसार मरीजों के हित में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता है। डॉक्टर को तीन दिन के अंदर अपने विभाग में ड्यूटी देने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। जबकि आकस्मिक विभाग में उपनल के माध्यम से तैनात कक्ष सेवक को अनुशासनहीनता के मामले में निलंबित किया गया है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सा निदेशालय देहरादून में तैनात दो महिला कर्मियों का अटैचमेंट भी समाप्त किया गया है। महिला फार्मसिस्ट प्रमिला बिष्ट और रिकार्ड क्लर्क रीना बहुगुणा को मूल तैनाती स्थल पर लौटने के आदेश जारी कर दिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed