फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   shikara rally in shrinagar

आजादी के अमृत महोत्सव पर डल झील में निकली शिकारा रैली

विज्ञापन
shikara rally in shrinagar
श्रीनगर। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जा रहे 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सलाहकार बसीर अहमद खान ने नेहरू पार्क डल झील से शिकारा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 75 शिकारों ने हिस्सा लेकर रोमांचित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सलाहकार ने कहा कि इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस का बहुत महत्व है और उस दिशा में हम इस दिन को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। यह दिन हमें हमारे महान नेताओं के बलिदानों को याद करने के लिए प्रेरित करता है, जिन्होंने हमारे महान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में हमारे देश की पहचान को आकार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उन सभी हितधारकों को निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है जो पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने उनसे सरकार द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराए गए लाभों और प्रोत्साहनों का लाभ उठाने की अपील की। सचिव पर्यटन सरमद हफ ीज, निदेशक सूचना और जनसंपर्क राहुल पांडे, निदेशक पर्यटन कश्मीर डॉ. जीएन इत्तू, उप निदेशक पर्यटन डॉ. अहसान-उल-हक चिश्ती सहित पर्यटन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed