{"_id":"698f81f615375572c504b9d9","slug":"security-tightened-in-kashmir-valley-ahead-of-pulwama-attack-anniversary-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: पुलवामा हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पहरा और तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: पुलवामा हमले की बरसी से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पहरा और तलाशी अभियान
Sat, 14 Feb 2026 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:26 AM IST
सार
शुक्रवार को श्रीनगर का दिल कहलाए जाने वाले लाल चौक में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। इस बीच संवेदनशील इलाकों में भी नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलवामा
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा जिले के लेथपोरा में 14 फरवरी 2019 को हुए घातक आत्मघाती हमले में बलिदान हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों की याद में मनाई जाने वाली बरसी से पूर्व घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। श्रीनगर शहर सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पहरा है।
विज्ञापन
हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सक्षम हैं। शुक्रवार को श्रीनगर का दिल कहलाए जाने वाले लाल चौक में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। इस बीच संवेदनशील इलाकों में भी नाके स्थापित किए गए हैं। विगत बुधवार को भी जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के आईजी वीके बिरदी ने सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने शुक्रवार को लाल चौक पर कासो चलाया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान व्यस्त व्यवसाय केंद्र और उसके आस-पास के कई होटलों और लॉज की चेकिंग की गई। सुरक्षा कर्मियों ने होटल मालिकों से वहां रहने वाले और काम करने वालों का ब्योरा एकत्रित किया और उनका वेरिफिकेशन भी किया। यह ऑपरेशन सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर चलाया गया। लाल चौक एक हाई-प्रोफाइल और महत्वपूर्ण जगह होने के कारण खास मौकों के दौरान कड़ी निगरानी में रहता है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने इलाके में अपनी मौजूदगी बनाए रखी। व्यवस्थित तरीके से चेकिंग की गई। थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक मूवमेंट को रेगुलेट किया गया। हालांकि उसके तुरंत बाद सामान्य एक्टिविटी फिर से शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन का मकसद किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे को रोकना और यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर में न आए। ऐसे ऑपरेशन संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जाने वाले नियमित बचाव के उपायों का हिस्सा हैं। लाल चौक के अलावा अन्य कई संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। नाके लगाकर तलाशी ली जा रही है।
हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के आईजी वीके बिरदी ने पुलवामा हमले की बरसी, घाटी में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आगामी दौरे और अन्य आने वाले महत्वपूर्ण इवेंट्स को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम कश्मीर में एक उच्च स्तरीय जॉइंट सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की।
बैठक में पुलिस, खुफिया एजेंसियों, सेना, रेलवे और कश्मीर जोन में तैनात सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के सीनियर अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान आईजी ने पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों और नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए और अंतर एजेंसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया था।