फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   second day death of the young man protest

युवक की मौत पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2015 01:27 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
second day death of the young man protest

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शनिवार को श्रीनगर के एचएमटी इलाके में युवक की हुई मौत पर सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन हुए। कई इलाकों में उग्र प्रदर्शन के साथ सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की गई। इस दौरान कुछ युवाओं द्वारा आजादी के हक में नारे भी लगाए गए। इससे तनाव की स्थिति रही।

विज्ञापन


पुराने शहर के खान्यार, नौहट्टा, सफाकदल, कावडारा, एचएमटी, जैनाकूट और नारबल आदि इलाकों में उग्र प्रदर्शन और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। सोमवार को किसी भी अलगाववादी गुट द्वारा प्रदर्शन या बंद का आह्वान नहीं किया गया था। इसके बावजूद घाटी में हिंसक घटनाएं घटी।
विज्ञापन


दूसरी ओर कश्मीर विश्वविद्यालय में भी गौहर की मौत पर छात्रों ने रैली निकाली और उग्र प्रदर्शन किया। इसमें भी युवाओं द्वारा आजादी के हक में नारे लगाए गए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की रैली के बाद शनिवार को हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक युवक गौहर नजीर (22) की मौत हो गई थी और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed