{"_id":"61215b338ebc3e79987e3324","slug":"ready-to-meet-all-challenges-including-taliban-in-kashmir-valley-ig-shrinagar-news-jmu2420144154","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में तालिबान समेत सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं सुरक्षाबल : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में तालिबान समेत सभी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं सुरक्षाबल : आईजी
Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:29 AM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सेना की विक्टर फोर्स मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने कहा कि जो भी आतंकवादी यहां आता है सेना के साथ मिलकर उसे मार गिराना उनका काम है। कश्मीर में तालिबान के खतरे पर कहा, हम सभी चुनौतियों से पेशेवर तरीके से निपटेंगे और हम पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन
IG Vijay Kumar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कु मार ने कहा कि घाटी में सुरक्षाबल सतर्क हैं और तालिबान समेत सभी चुनौतियों से पेशेवर तरीके से निपटने के लिए तैयार हैं। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सेना की विक्टर फोर्स मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने कहा कि जो भी आतंकवादी यहां आता है सेना के साथ मिलकर उसे मार गिराना उनका काम है। कश्मीर में तालिबान के खतरे पर कहा, हम सभी चुनौतियों से पेशेवर तरीके से निपटेंगे और हम पूरी तरह सतर्क हैं।
विज्ञापन
आईजीपी ने लोगों से आतंकवादियों, आत्मघाती हमलावरों या आईईडी से लदे वाहन की योजना बनाने वाले किसी व्यक्ति की जानकारी साझा करने के लिए भी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों से समाज को नुकसान पहुंचता है। अगर कोई बड़ी घटना होती है तो सबसे पहले स्थानीय लोगों को नुकसान होगा। पर्यटक यहां आने से डरेंगे तो इसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इसलिए लोगों से अपील है कि ऐसी जानकारी पुलिस या सुरक्षा बलों के साथ साझा करें।
विज्ञापन
आतंकियों के साफ्ट टारगेट हैं राजनीतिक कार्यकर्ता
राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के बारे में पूछे जाने पर कु मार ने कहा कि वे आतंकवादियों के लिए आसान निशाना हैं। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वे अपने घरों में आने वाले पुलिसकर्मियों या पत्रकारों की तरह सॉफ्ट टारगेट हैं। यह पहले भी हुआ है। पुलिस अधिकतम ऐसे लोगों को सुरक्षा मुहैया करा रही है, लेकिन सभी को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन
कुलगाम में भाजपा नेता की हत्या में मिला सुराग
आईजीपी ने कहा कि कुलगाम में अपनी पार्टी के नेता गुलाम रसूल लोन की हालिया हत्या में पुलिस को सुराग मिले हैं और बहुत जल्द हम हमलावरों को पकड़ लेंगे या मुठभेड़ में मार देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को खतरे की आशंका है या वह संवेदनशील इलाके में रहता है तो उसे आकलन के बाद सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।