{"_id":"e429f2773e5f4eeed1bb19ada584d5e8","slug":"rain-snow-in-the-valley-grew-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, बर्फबारी से घाटी में बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, बर्फबारी से घाटी में बढ़ी ठंड
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार को सुबह से ही घाटी के सभी इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं मैदानी इलाकों में रुक रुक कर बारिश के साथ उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी रही। श्रीनगर समेत घाटी के सभी इलाकों में दिन भर बर्फीली हवाएं चलती रही। दोपहर के बाद घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग, कुपवाड़ा और शोपियां के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में तापमान की बात करें तो श्रीनगर का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कश्मीर संभाग में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में रिकॉर्ड किया गया जो माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, उसके बाद मौसम में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन