फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Railway Track on Ravi Bridge Set to be Restored After Eight Months

Kathua: आठ महीने बाद बहाल होने जा रहा रेलवे का रावी पुल पर ट्रैक, जम्मू-पठानकोट रेल यातायात को बड़ी राहत

Sat, 16 May 2026 03:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 16 May 2026 03:50 PM IST
सार

आठ महीने बाद रावी दरिया के पुल नंबर 17 का निर्माण कार्य पूरा होने से जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन फिर से सुचारु और तेज हो सकेगा। अमरनाथ यात्रा से पहले ट्रेनों की समयबद्धता और अतिरिक्त रेल सेवाओं को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Railway Track on Ravi Bridge Set to be Restored After Eight Months
लखनपुर और माधोपुर के बीच क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम। - फोटो : संवाद

विस्तार

आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद अब जम्मू से पठानकोट के बीच ट्रेनों का संचालन पूरी स्पीड और बिना रूकावट हो सकेगे। रेलवे ने आठ महीने के रिकार्ड समय में रावी दरिया के पुल नंबर 17 का निर्माण पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


रेलवे का दावा है कि इसके साथ ही, इस क्षेत्र के सभी प्रमुख पुल पूरी तरह से चालू हो गए हैं। इससे जम्मू संभाग में ट्रेनों की समय-पाबंदी और कनेक्टिविटी में काफी सुधार होने जा रहा है। रावी पुल पर एक ही ट्रैक के चलने से आम तौर पर एक ट्रेन का 30 मिनट से लेकर एक घंटे का समय इस जंक्शन पर ही क्रॉसिंग के लिए देरी की वजह बनता रहा। दरअसल, 26 अगस्त 2025 की रात बाढ़ से लखनपुर और माधोपुर को जोड़ने वाले रेलवे पुल का पुल नंबर 17 का एक पिलर खिसक गया था। लगभग तीन फुट तक पिलर के खिसकने के बाद रेलवे ने इस ट्रैक को बंद किया।
विज्ञापन


जिसका सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। अब लगभग दो जोड़ी ट्रेनों का ठप हुआ संचालन भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने और ट्रेनों को समय पाबंद करने में भी रेलवे को मदद मिलेगी। घाटी तक वंदे भारत चलने से रेलवे के प्रति पर्यटकों को आकर्षण जम्मू श्रीनगर के बीच वंदेभारत ट्रेन की एडवांस चल रही बुकिंग से ही लगाया जा सकता है। वहीं पर्यटन सीजन शुरू होने से अब देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटक जम्मू तक बिना रुकावट रेलवे से सफर के बाद सीधा कश्मीर घाटी का रुख कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से रावी दरिया के पुल संख्या 17 का काम पूरा होने की जानकारी साझा की। कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन की पुनर्स्थापना को महज 8 महीनों में पूरा करने से जम्मू मंडल में रेल यातायात को बड़ी राहत मिली है। बताया कि पुल की बहाली के साथ ही जम्मू मंडल के सभी प्रमुख पुल अब पूरी तरह से परिचालन में आ गए हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब लोड टेस्टिंग और अन्य चरणों में ट्रैक की जांच की जाएगी। इसके बाद चरणवार ट्रेनों का संचालन आने वाले दिनों में और भी बेहतर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed