फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Rahul gandhi to reach sonmarg kashmir by bike Sonia Gandhi will also meet him in Srinagar on saturday

जम्मू कश्मीर: आज बाइक से घाटी पहुंचेंगे राहुल, बेटे से मिलने सोनिया गांधी भी आएंगी श्रीनगर

Fri, 25 Aug 2023 11:41 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 11:41 AM IST
सार

राहुल गांधी आज लद्दाख दौरा पूरा कर कश्मीर घाटी के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, आज करीब ढाई बजे राहुल गांधी बाइक से सोनमर्ग पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Rahul gandhi to reach sonmarg kashmir by bike Sonia Gandhi will also meet him in Srinagar on saturday
लद्दाख दौरे के दौरान छात्रों से मिलते राहुल गांधी - फोटो : कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज लद्दाख दौरा पूरा कर कश्मीर घाटी के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, आज करीब ढाई बजे राहुल गांधी बाइक से सोनमर्ग पहुंचेंगे। यहां से आगे अन्य वाहन से राहुल गांधी दो दिवसीय निजी यात्रा के लिए श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। यहां शनिवार को उनकी मां सोनिया गांधी भी उनसे मिलने पहुंचेंगीं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी के नेतृत्व में सोनमर्ग में राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, सोनमर्ग से आगे उन्हें बाइक से जाने की अनुमति नहीं मिली है।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का निजी दौरा है और अगले दो दिनों में श्रीनगर में पार्टी नेताओं की किसी भी बैठक की अध्यक्षता नहीं करेंगे। इस साल जनवरी में श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद राहुल गांधी की यह पहली श्रीनगर यात्रा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने पिछला सप्ताह लद्दाख में रहे। इस दौरान उन्होंने लद्दाख में करीब हर उम्र के व्यक्ति से जुड़ने की कोशिश की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा गया। 20 अगस्त को उन्होंने पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन भी मनाया।

लद्दाख यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल ने मोटरसाइकिल पर पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और जांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा किया। लद्दाख में उन्होंने लेह सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों से मुलाकात भी की। इसके साथ ही उन्हें लेह के मुख्य बाजार में फल खरीदते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed