फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   raid in shrinagar

कश्मीर फाइट ब्लॉग मामला : श्रीनगर में चार पत्रकारों के घर पर पुलिसा का छापा

Thu, 09 Sep 2021 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 09 Sep 2021 02:02 AM IST
सार

यह कार्रवाई यूएपीए तथा आईपीसी के तहत पुलिस स्टेशन कोठीबाग में दर्ज कश्मीर फाइट ब्लॉग मामले के संबंध में की गई।

विज्ञापन
raid in shrinagar
J&K Police, demo pic - फोटो : file photo

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार सुबह श्रीनगर में चार पत्रकारों के आवासों पर छापे मारे। घरों की तलाशी में कुछ लैपटॉप, मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व दस्तावेज कब्जे में लिए। पता चला है कि यह कार्रवाई यूएपीए तथा आईपीसी के तहत पुलिस स्टेशन कोठीबाग में दर्ज कश्मीर

विज्ञापन

फाइट ब्लॉग मामले के संबंध में की गई। हालांकि इसको लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, एसडीपीओ नेहरू पार्क ने पुलिस टीम के साथ शेख हमजा कॉलोनी लालबाजार निवासी पत्रकार शौकत अहमद मट्टा के आवास पर छापा मारा। वह एक पत्रिका के प्रधान संपादक हैं।
विज्ञापन


हालांकि रिपोर्टों के अनुसार 2019 से पत्रिका प्रकाशित नहीं हो रही है। एक अन्य टीम ने अबुबकर कॉलोनी बेमिना निवासी पत्रकार अजहर कादरी के घर छापा मारा। कादरी कई मीडिया संस्थानों के लिए काम करता है। एसपी ईस्ट ने अब्बास शाह और तुर्की की न्यूज एजेंसी टीआरटी वर्ल्ड के लिए काम करने वाले हिलाल मीर के आवास पर भी छापा मारा। हिलाल पहले एक स्थानीय अखबार के लिए भी काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed