{"_id":"585d534d4f1c1bf248e3b7d7","slug":"pre-phd-entrance-exam-application-to-be-released-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा को जनवरी में होंगे आवेदन पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा को जनवरी में होंगे आवेदन पत्र जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि से पीएचडी की बाट जोह रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विवि जनवरी प्रथम सप्ताह में प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि पिछले दो वर्षों से प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करा पाया है। जबकि छात्र लंबे समय से प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में छात्र कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। बिड़ला परिसर छात्र संघ छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे ने कहा कि विवि की ओर से प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं कराए जाने से कई छात्रों के दो वर्ष बरबाद होने की कगार पर हैं। जबकि विवि प्रशासन हर बार प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने का आश्वासन ही दे रहा है।
विज्ञापन
विवि अधिकारियों का कहना है कि बिना नेट क्वालीफाई किए पीएचडी कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने पर स्थिति स्पष्ट न होने से प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं हो पा रही थी। विवि के प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि जनवरी प्रथम सप्ताह में प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन