फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   poltical news

हत्यारों को ढूंढ कर दंडित करेंगे : नकवी

विज्ञापन
poltical news
श्रीनगर। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा करना भारत सरकार का राष्ट्रीय कर्त्तव्य है। कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या करने वालों का पता लगाया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में निर्दोषों की हत्या करने वाले विकास कार्यों पर विराम लगाना चाहते हैं। हत्यारे जहां कहीं भी छिपे हैं, उन्हें ट्रैक कर दंडित किया जाएगा। उन्होंने बडगाम जिले के दूधपथरी पर्यटन स्थल में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

नकवी ने कहा कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों को पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कश्मीर में नागरिकों की हालिया हत्याओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। क्षेत्रीय राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा कि भाजपा वह पार्टी नहीं है जो चुनाव के समय मतदाताओं के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि हम हमेशा चौबीसों घंटे लोगों के संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed