{"_id":"60d0eff08ebc3e331d4ad29b","slug":"politcal-news-shrinagar-news-jmu237831066","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सज्जाद गनी लोन ने कहा- सर्वदलीय बैठक में लोगों के दर्द को उठाएगी पीपुल्स कांफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सज्जाद गनी लोन ने कहा- सर्वदलीय बैठक में लोगों के दर्द को उठाएगी पीपुल्स कांफ्रेंस
Tue, 22 Jun 2021 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:30 AM IST
सार
दिल्ली में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं के साथ बैठक करते सज्जाद गनी लोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक के संबंध में पार्टी नेताओं के साथ जम्मू-कश्मीर में समग्र राजनीतिक परिदृश्य और जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। पीसी प्रवक्ता अदनान अशरफ मीर ने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक लोकतंत्र में वापसी और जम्मू-कश्मीर के लोगों को सशक्तिकरण की सुविधा प्रदान करेगी।
बैठक में शामिल हुए नेताओं ने जोर देकर कहा कि पार्टी अध्यक्ष को जम्मू-कश्मीर के लोगों के दर्द और पीड़ा को स्पष्ट रूप से उठाना चाहिए। बैठक में राजनीतिक वर्ग को मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने और जम्मू-कश्मीर के लोगों को पेश आने वाली सभी चुनौतियों का टिकाऊ और लोकतांत्रिक समाधान खोजने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए नेताओं ने जोर देकर कहा कि पार्टी अध्यक्ष को जम्मू-कश्मीर के लोगों के दर्द और पीड़ा को स्पष्ट रूप से उठाना चाहिए। बैठक में राजनीतिक वर्ग को मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने और जम्मू-कश्मीर के लोगों को पेश आने वाली सभी चुनौतियों का टिकाऊ और लोकतांत्रिक समाधान खोजने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
पीसी प्रवक्ता अदनान अशरफ मीर ने कहा, 5 अगस्त के बाद प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच एक नया सामाजिक अनुबंध लिखने की सख्त जरूरत है। बैठक में वरिष्ठ नेता बशारत बुखारी, मंसूर हुसैन, सोहरवदी, बशीर अहमद डार, आबिद अंसारी, मोहम्मद खुर्शीद आलम, राजा एजाज अली, मोहम्मद अब्बास वानी, मोहम्मद अशरफ मीर, इरफान पंडितपुरी और राशिद महमूद ने भाग लिया।
विज्ञापन