फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Policeman shot by terrorists in Bemina area of Srinagar security forces surrounded the area

Srinagar Terrorist Attack: बेमिना इलाके में पुलिसकर्मी को आतंकियों ने मारी गोली, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

Sat, 09 Dec 2023 08:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Dec 2023 08:56 PM IST
सार

Srinagar Terrorist Attack: हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया है। 
 

विज्ञापन
Policeman shot by terrorists in Bemina area of Srinagar security forces surrounded the area
घायल पुलिसकर्मी मोहम्मद हाफिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर में शनिवार को आतंकियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है। दहशतगर्दों ने बेमिना के हमदानिया कॉलोनी में पुलिसकर्मी पर गोलीबारी की। घायल जवान की पहचान मोहम्मद हाफिज के तौर पर हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

हाफिज को लगी दो गोली
हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया है। वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि मुहम्मद हाफिज को एक पेट और एक बाजू में गोली लगी है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। 

दहशत में दिखे लोग
गोली की आवाज सुन इलाके में दहशत फैल गई। घबराए लोगों में भगदड़ बच गई। सभी खुद को सुरक्षित करने के लिए छिपते दिखाई दिए। वहीं वारदात को अंजाम देकर आतंकी मौके से भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।

विज्ञापन

श्रीनगर में क्रिकेट खेल रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर आतंकी ने बरसाईं थी गोलियां
बता दें कि इससे पहले श्रीनगर के ईदगाह इलाके में क्रिकेट खेल रहे इंस्पेक्टर पर भी आतंकियों ने गोलियां बरसाईं थीं। जिसमें घायल इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी की 39 दिन चले उपचार के बाद सात दिसंबर को दिल्ली के एम्स में मौत हो गई। 

इंस्पेक्टर को दागी गई थीं तीन गोलियां
29 अक्तूबर, रविवार के दिन पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अहमद श्रीनगर शहर के ईदगाह के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए पहुंचे थे। खेल के बीच आतंकियों ने उन्हें करीब से निशाना बनाते हुए एक के बाद एक तीन गोलियां दागीं। हमले को अंजाम देकर आतंकी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed