{"_id":"a21e38a9b5d9570b18e9a4541af889a8","slug":"pak-then-waving-flags-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में फिर लहराए पाक झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में फिर लहराए पाक झंडे
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर नौहट्टा में जामिया मस्जिद के बाहर शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। जुमे की नमाज खत्म होते ही कुछ नकाबपोश युवा सड़क पर उतर आए और आजादी के हक में नारेबाजी करने लगे। आतंकी अबु कासिम की मौत से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने लश्कर के समर्थन में भी नारे लगाए। भारत विरोधी नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
इन युवाओं ने पाकिस्तान के अलावा आईएसआईएस के झंडे भी लहराए। कुछ युवाओं के हाथों में हिज्बुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड आतंकी बुरहान वानी के पोस्टर दिखे। प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस का झंडा भी जलाया। प्रदर्शनकारियों को उग्र होते देख पुलिस हरकत में आई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर जमकर पत्थर बरसाए। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख सुरक्षा बल ने आंसू गैस के गोले दागे। पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया। कई घंटे तक प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। इससे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
विज्ञापन
नौहट्टा के अलावा गोजवारा और राजौरी कदल में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। इससे सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। जानकारी के अनुसार प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में भी लिया है। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। इनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।