फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   One killed and five injured in separate accidents

अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल

Fri, 20 Nov 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
One killed and five injured in separate accidents
देलचौरी में आवासीय भवन के उपर गिरा माल वाहक वाहन। - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर और कीर्तिनगर में बृहस्पतिवार रात हुई अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतक युवक अपने भाई (ताऊ के बेेटे) का हालचाल पूछने बेस अस्पताल आ रहा था। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप मालढैय्या मेें एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर लगभग सौ फीट नीचे अलकनंदा नदी किनारे पत्थरों में जा गिरा। बाइक गिरने की सूचना मिलने पर वहां से गुजर रहे स्थानीय युवक कैवल्य जखमोला, ललित सकलानी, शुभम पुंडीर, चिराग नेगी व गौतम बिष्ट अंधेरे में ही खाई में उतरे और घायल बाइक सवार को सड़क तक लाए। यहां से महिला थानाध्यक्ष दीक्षा सैनी अपने वाहन में घायल को बेस अस्पताल ले आई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि घायल की पहचान राकेश सिंह (20) पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्यूली तहसील जाखणीधार टिहरी के रुप में हुई हैै। स्थिति नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, युवक के ताऊ उम्मेद सिंह ने बताया कि राकेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरी ओर शाम लगभग सात बजे देलचौरी बाजार में दूध का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। एक बुजुर्ग महिला रामेश्वरी देवी भी वाहन से टकरा कर सड़क के नीचे गिर गई। कोतवाल रतूड़ी ने बताया कि वाहन चालक हेमंत और महिला को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर, कीर्तिनगर के राजस्व पुलिस क्षेत्र बडियागढ़ के धद्दी के समीप बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े 8 बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर नीचे नौगाड़ गदेरे में गया। तहसीलदार मंजू राजपूत ने बताया कि दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सोनू, विकास और लकी सामान्य रुप से घायल हुए हैं। तीनों का बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed