फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   omar abdullah said this is fixed match between Election Commission and BJP

जम्मू कश्मीर: उमर ने कहा- चुनाव आयोग और भाजपा के बीच है फिक्स मैच, अनुच्छेद 370 पर भी बोले

Wed, 06 Dec 2023 06:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोग पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा रद्द करने के फैसले से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन
omar abdullah said this is fixed match between Election Commission and BJP
Nc Leader Omar Abdullah - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच फिक्स मैच चल रहा है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर दोनों एक दूसरे की ओट में बचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 प्रावधानों को हटाकर जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच संबंधों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोग पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा रद्द करने के फैसले से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने (अमित शाह) ऐसा किया और ऐसा करते समय उन्होंने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर से वादा एक व्यक्ति द्वारा नहीं बल्कि देश द्वारा किया गया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे तो लोग फैसलों से नाखुशी दिखाएंगे। उन्होंने कहा, "यह कारगिल (एलएएचडीसी चुनाव) में साबित हुआ था। यह डीडीसी (जिला विकास परिषद) चुनाव में भी साबित हुआ था और हम इसे विधानसभा चुनाव में भी साबित करेंगे...।"


अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने में देरी जम्मू-कश्मीर को विनाश की राह पर ले जा रही है। 2014 से लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह एक अजीब तरह का फिक्स्ड मैच है। जब आप सरकार से पूछेंगे, तो वे आपको बताएंगे कि चुनाव आयोग को फैसला करना है। जब आप चुनाव आयोग से पूछेंगे।" उनका कहना है कि उन्हें सरकार से सलाह लेने के बाद निर्णय लेना होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed