फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Now CRPF personnel shot dead in Budgam

अब बडगाम में सीआरपीएफ कर्मी ने गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
Now CRPF personnel shot dead in Budgam
श्रीनगर। बडगाम जिले के शेखपोरा इलाके में सीआरपीएफ कैंप में तैनात कर्मचारी अमर ज्योति ने वीरवार को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुन साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ज्योति को जमीन पर खून से लथपथ पाया। उसे तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सीआरपीएफ की 79 बटालियन में तैनात अमर ज्योति केरल के रहने वाले थे।
विज्ञापन

हाल के दिनों में पांचवीं घटना
पिछले दस दिनों में सुरक्षा कर्मियों द्वारा हाथ गोलीमारकर आत्महत्या करने की यह पांचवीं घटना है। बुधवार को उधमपुर के गढ़ में होशियार पुर के सैन्य कर्मी जतिंदर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर जान दे दी थी। इससे पहले श्रीनगर में लेफ्टिनेंट कर्नल, सिपाही और राजोरी में उत्तर प्रदेश के एक जवान ने आत्महत्या कर ली थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed