{"_id":"69eb0aeb722af2c64a0b864f","slug":"nia-attaches-property-in-militancy-related-case-rc-01-of-2020-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन: 2020 आतंकी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, बडगाम में जमीन कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन: 2020 आतंकी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, बडगाम में जमीन कुर्क
Fri, 24 Apr 2026 11:48 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:48 AM IST
सार
एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक आतंकी मामले से जुड़े आरोपी तफजुल हुसैन परिमू की 11.5 मरला जमीन कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई यूएपीए के तहत दर्ज केस में की गई।
विज्ञापन
आतंकी मामले से जुड़े आरोपी तफजुल हुसैन की संपत्ति जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकी मामले से जुड़े एक आरोपी की संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई एसके बाग इलाके में की गई, जहां लगभग 11.5 मरला जमीन को जब्त किया गया।
अधिकारियों के अनुसार यह जमीन तफजुल हुसैन परिमू की है, जो श्रीनगर के नौगाम स्थित शेख-उल-आलम कॉलोनी का निवासी है और यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी है। फिलहाल वह एनआईए की हिरासत में है।
विज्ञापन
Trending Videos
आतंकी मामले से जुड़े आरोपी तफजुल हुसैन की संपत्ति जब्त
- फोटो : अमर उजाला
यह मामला आरसी 01/2020/एनआईए/जेएमयू के तहत दर्ज है, जिसमें यूएपीए, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। एनआईए का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क और उसकी आर्थिक गतिविधियों को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई है।