{"_id":"69fb9923ee1e7c10ac0091b5","slug":"narco-terrorism-property-of-let-terrorist-seized-in-kupwara-narco-terror-case-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narco Terrorism: कुपवाड़ा में नार्को-टेरर केस में लश्कर आतंकी की संपत्ति जब्त, जमीर PoK से चला रहा गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narco Terrorism: कुपवाड़ा में नार्को-टेरर केस में लश्कर आतंकी की संपत्ति जब्त, जमीर PoK से चला रहा गतिविधियां
Thu, 07 May 2026 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 May 2026 01:11 AM IST
सार
आतंकी जमीर अहमद लोन कुपवाड़ा के मंडियान केरन का रहने वाला है। वह आतंकी पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) से कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। वह एक बड़े नार्को-टेरर मामले में शामिल है।
विज्ञापन
संपत्ति जब्त करने पहुंची एसआईए की टीम, file
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को कुपवाड़ा में नार्को-टेरर मामले में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी की संपत्ति जब्त की। आतंकी जमीर अहमद लोन कुपवाड़ा के मंडियान केरन का रहने वाला है। वह आतंकी पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) से कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। वह एक बड़े नार्को-टेरर मामले में शामिल है।
विज्ञापन
एसआईए के प्रवक्ता ने बताया कि मामला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दर्ज किया था। टेरर फंडिंग के सामने आने पर इसे एसआईए कश्मीर को सौंप दिया गया। एसआईए की जांच में पता चला कि जमीर को अदालत अपराधी घोषित कर चुकी है। वह सीमा पार से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां जारी रखे हुए था।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि एसआईए ने अदालत के आदेश पर मंडियान केरन में स्थित आरोपी की एक कनाल और 14.37 मरला की संपत्ति जब्त की है। आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए एसआईए की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन