फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   missing

अल्ताफ हुसैन नाम के दो जवान हथियारों के साथ लापता

विज्ञापन
missing
श्रीनगर। बडगाम जिले के चडूरा इलाके से एसएसबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान हथियारों के साथ लापता हो गए हैं। इनमें से पुलिस के एसपीओ के पास 2 एके 47 राइफल और तीन मैगजीन हैं, जबकि एसएसबी जवान के पास 20 कारतूसों से भरी मैगजीन है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों ही जवानों का नाम अल्ताफ हुसैन है। पहली घटना मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे की है। चडूरा इलाके में स्थित एसएसबी की 14वीं बटालियन की यूनिट से कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन पुत्र आलम दीन इंसास राइफल की मैगजीन के साथ लापता हो गया। मैगजीन में 20 कारतूस थे। अल्ताफ राजोरी के कोटरंका का रहने वाला है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह पुलिस को दी गई। दूसरी घटना में चडूरा एसओजी कैंप में तैनात एसपीओ अल्ताफ हुसैन भट पुत्र ग़ुलाम हसन भट लापता हो गया। वह काजीपोरा चडूरा का रहने वाला था और पिछले 5 वर्षों से बतौर एसपीओ तैनात है। सूत्रों ने बताया लापता एसपीओ के पास 2 एके 47 राइफल और 3 एके 47 की मैगजीन हैं। वहीं इसको लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी कभार हो जाती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं। दोनों जवानों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed