फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   two local labourer shot at in ganjipora kulgam by terrorists

जम्मू-कश्मीर में खौफ: पुलिस-सेना कैंप में नहीं लाए जाएंगे दूसरे राज्यों के लोग, आईजी ने एडवाइजरी को बताया फर्जी

Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
सार

आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन दो आम नागरिकों को गोली मारी है। मारे गए दोनों बिहार के रहने वाले थे। इससे पहले शनिवार को भी दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
two local labourer shot at in ganjipora kulgam by terrorists
आतंकियों की तलाश में सुरक्ष बलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : ani

विस्तार

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने उस एडवाइजरी को फर्जी बताया है जिसमें घाटी में खौफ के नाम पर दूसरे राज्यों के लोगों के पुलिस और सेना कैंप में जाने की सलाह दी गई है। आईजी ने एक ट्वीट जारी करके स्थिति स्पष्ट की है। 

विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर में रविवार को दूसरे दिन भी आतंकियों ने टारगेट किलिंग करते हुए दो और मजदूरों को मार डाला। एक अन्य घायल है। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का पता नहीं चला। आतंकियों ने 24 घंटे में दूसरी टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया है। एक दिन पहले आतंकियों ने श्रीनगर में बिहार निवासी गोलगप्पे वाले अरविंद कुमार साह व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सगीर की हत्या कर दी थी। इस महीने अब तक आतंकियों ने आठ सिख तथा हिंदुओं की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मारे गए मजदूरों की शिनाख्त राजा रेशी देव व जोगिंदर रेशी के रूप में हुई है। तीसरे घायल चुनचुन रेशी दास का जीएमसी अनंतनाग में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि बिहार के कई मजदूर कुलगाम के वानपोह इलाके में किराए के कमरे में रहते हैं। रविवार की शाम आतंकियों ने पहुंचकर वहां फायरिंग की जिसमें तीन मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को साथी मजदूरों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने राजा और जोगिंदर को मृत घोषित कर दिया। तीसरे जख्मी चुनचुन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों की मदद करने का एलान किया। उन्होंने देर शाम जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात भी की और बिहार के लोगों की हो रही हत्या पर चिंता व्यक्त की। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, देर रात तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। ज्ञात हो कि आतंकियों ने इससे पहले कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू, बिहार के गोलगप्पे वाले वीरेंद्र पासवान, सिख शिक्षक सतिंदर कौर व जम्मू निवासी शिक्षक दीपक चंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गत शनिवार 16 अक्तूबर को दो और नागरिकों को आतंकियों ने मार डाला था।

हालिया नागरिक हत्याओं में कश्मीरी शामिल नहीं: फारूक
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हाल में हुई नागरिक हत्याओं में कश्मीरी लोग शामिल नहीं थे। ये हमले कश्मीरियों को बदनाम करने की साजिश के तहत किए गए थे। उन्होंने इन घटनाओं को केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने का प्रयास करार दिया।





श्रीनगर से लोकसभा सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये हत्याएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और एक साजिश के तहत बेगुनाहों को मारा जा रहा है। भारत में होने वाली एनएसए स्तर की बातचीत में पाकिस्तान के शामिल होने को लेकर कहा कि दोस्ती की ओर ले जाने वाली कोई भी पहल स्वागतयोग्य है। हमें प्रार्थना करनी चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि दोनों देशों के बीच दोस्ती हो और हम आराम से जिंदा रह सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed