फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha's claim - I will resign if 75 percent people do not appreciate the work.

JK Elections : निजी चैनल पर उपराज्यपाल सिन्हा का दावा- 75 फीसदी लोगों ने काम को न सराहा तो दे दूंगा इस्तीफा

Fri, 13 Sep 2024 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 04:45 AM IST
सार

एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि अगर 75 फीसदी से अधिक लोगों ने पिछले पांच साल में किए गए कल्याणकारी कार्यों को स्वीकार नहीं किया, तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद लोगों की राय जानने के लिए गुप्त मतदान का प्रस्ताव रखते हुए कहा, राहुल लोगों की राय ले सकते हैं।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha's claim - I will resign if 75 percent people do not appreciate the work.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की राजा की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि कश्मीर में सीक्रेट बैलेट (गुप्त मतदान) करा लें, दिमाग के दरवाजे खुल जाएंगे। एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि अगर 75 फीसदी से अधिक लोगों ने पिछले पांच साल में किए गए कल्याणकारी कार्यों को स्वीकार नहीं किया, तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद लोगों की राय जानने के लिए गुप्त मतदान का प्रस्ताव रखते हुए कहा, राहुल लोगों की राय ले सकते हैं।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा, घाटी के लोगों ने भी भारत के लोकतंत्र में आस्था व्यक्त की अब उन्हें अपना भविष्य लोकतंत्र के साथ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाने वाली कोई भी पार्टी मेरा पूरा समर्थन करेगी। केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपाल के पास ऐसी शक्तियां हैं। सिन्हा ने तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों को पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र बताया। उपराज्यपाल की शक्ति बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर सवाल उठाना उचित नहीं है। प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह की शक्तियां उपराज्यपाल के पास होती हैं। जो भी सरकार आएगी, उसे मेरा पूरा समर्थन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सिन्हा ने यह भी कहा कि जो लोग न्यायालयों पर सवाल उठा रहे हैं, यह ठीक नहीं है। कीचड़ में पत्थर गिरता है, तो छींटे खुद पर ही पड़ते हैं। लोगों को इस तरह की बातों से बचना चाहिए। दरअसल, कुछ दिनों पहले जम्मू संभाग के रामबन जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने सिन्हा को राजा कहकर तंज कसा था।

लोगों का विश्वास लोकतंत्र में
सिन्हा ने लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान को पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ लोगों के विरोध व भारतीय लोकतंत्र में उनके विश्वास के रूप में जोड़ा। सिन्हा ने कहा, जम्मू-कश्मीर के लोग, विशेष रूप से घाटी के लोग भारत के लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं।


मुफ्त की सेवाओं का दौर खत्म
सिन्हा ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव पूरी तरह से भयमुक्त और स्वतंत्र रूप से होंगे। आज रात के 11 बजे भी लोग बाहर जाकर खाना खा रहे हैं, 12 बजे रात तक प्रचार हो रहा है। इन बदलावों पर ध्यान देने की जरूरत है। 

  • बिजली कटौती के सवाल पर उपराज्यपाल ने कहा, बिना पैसा दिए, सेवाओं का जमाना खत्म हो चुका है। लेकिन जिन लोगों की आदत पड़ी हुई है, जिन्होंने इसी आधार पर जीवन बिताया है वो लोगों को भड़का रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed