फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   lg manoj sinha visits family of slain DSP Humayun Bhat assures them of all help

जम्मू कश्मीर: बलिदानी डीएसपी हुमायूं भट के परिवार से मिलने पहुंचे उपराज्यपाल, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Mon, 18 Sep 2023 05:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 05:38 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हुमायूं भट के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
lg manoj sinha visits family of slain DSP Humayun Bhat assures them of all help
डीएसपी हुमायूं के परिजनों से मिलने पहुंचे उपराज्यपाल - फोटो : पीआरओ

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हुमायूं भट के परिवार से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने डीएसपी हुमायूं भट बलिदान पर दुख जताया। साथ ही परिवार के सदस्यों को सभी संभव सहायता का आश्वासन दिया। उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के साथ कुछ समय बिताया, जिसमें  डीएसपी हुमायूं  के पिता गुलाम हसन भट्ट, सेवानिवृत्त आईजीपी भी शामिल रहे।

विज्ञापन


अनंतनाग के कोकरनाग के गडूल के जंगलों में जारी मुठभेड़ में बुधवार को डीएसपी  हुमायूं सहित  19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोंचक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इसके अलावा एक अन्य सैनिक की भी इस ऑपरेशन में जान चली गई है। ऑपरेशन सोमवार छठवें दिन भी जारी है। पुलिस, सेना, सीआरपीए की सयुंक्त टीम लगातार यहां मोर्चा संभाले हुए है। 
विज्ञापन


उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा, "बहादुर शहीद डीएसपी हुमायूं भट के परिवार से मिलने के लिए आज बडगाम के हुमहामा का दौरा किया और परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की। परिवार को यूटी प्रशासन की ओर से सभी सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। पूरा देश शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने रविवार देर शाम एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा और आतंकवादी आकाओं को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। मनोज सिन्हा ने कहा, "हमें अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा है... पूरा देश जवानों के साथ एकजुटता से खड़ा है।"


उन्होंने दावा किया कि अनंतनाग में सुरक्षा बलों पर हमला जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन और जम्मू-कश्मीर में संघर्ष में मुनाफाखोरों पर कार्रवाई के कारण आतंकवादी समूहों में हताशा का परिणाम है। उपराज्यपाल ने कहा कि आतंकवाद और जम्मू-कश्मीर में आम आदमी का शोषण करने वाले पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed