फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   LG Manoj Sinha said that J&K is witnessing a new era

Srinagar: एलजी मनोज सिन्हा बोले- आतंकवाद विकास से किया अलग-थलग, एक नए युग की शुरुआत

Wed, 24 May 2023 09:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 May 2023 09:13 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर में जी20 बैठक की पहल भारत के संकल्प को प्रदर्शित करती है कि जम्मू कश्मीर को भी बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह लोकतंत्र के गुणों का लाभ मिलना चाहिए।

विज्ञापन
LG Manoj Sinha said that J&K is witnessing a new era
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जम्मू कश्मीर ने पिछले 30 वर्ष से झेला है, लेकिन सीमा पार से समर्थन पा रहे आतंकवाद के पारिस्थितिकीतंत्र को अलग थलग कर दिया गया है। आपसी सौहार्द्र में विश्वास रखने वाले सभी धर्म के लोगों ने इसका दर्द झेला है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर एक नए युग का गवाह बन रहा है, जिसने विकास और शांति की असीम संभावनाएं के द्वार खोल दिए हैं। अब विदेशी निवेश भी जम्मू-कश्मीर में आ रहा है। प्रदेश की जनता बेहतर कल की ओर बढ़ रही है। वह जी20 पर्यटन कार्य समूह की तीन दिवसीय तीसरी बैठक के दूसरे दिन यहां शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मंगलवार को बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर में जी20 बैठक की पहल भारत के संकल्प को प्रदर्शित करती है कि जम्मू कश्मीर को भी बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह लोकतंत्र के गुणों का लाभ मिलना चाहिए। जम्मू-कश्मीर हमेशा ज्ञान, शिक्षा, समावेशी संस्कृति और लुभावने परिदृश्य का केंद्र रहा है जो यात्रियों को हमेशा सुखद अहसास दिलाता रहा है। मशहूर शायर अमीर खुसरो ने जम्मू-कश्मीर के प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन करते हुए कहा था- अगर धरती पर कहीं जन्नत है, तो यहीं है, यहीं हैं, यहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीनी लोकतंत्र मजबूत हुआ, नए उद्योग आ रहे
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जमीनी लोकतंत्र मजबूत हुआ है। नए उद्योग आ रहे हैं।  कृषि का तेजी से विकास गांवों को समृद्ध बना रहा है। उच्च शिक्षा में नए संस्थान खुल गए हैं। युवाओं को उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 1.88 करोड़ पर्यटकों की एक रिकॉर्ड संख्या ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया और पिछले साल पर्यटन क्षेत्र ने सात फीसदी  योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed