{"_id":"62e62fbdcea2fe0dc4564618","slug":"last-respects-being-paid-to-army-dog-axel-lost-life-during-baramulla-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी सलाम: आर्मी डॉग एक्सेल को दी अंतिम श्रद्धांजलि, बारामुला मुठभेड़ में गंवाई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी सलाम: आर्मी डॉग एक्सेल को दी अंतिम श्रद्धांजलि, बारामुला मुठभेड़ में गंवाई थी जान
Sun, 31 Jul 2022 01:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:01 PM IST
सार
आर्मी डॉग एक्सेल को रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। एक्सेल ऑपरेशन के दौरान रूम इंटरवेंशन के लिए अंदर दाखिल हो रहा था, तभी आतंकियों ने उसपर गोलीबारी कर दी थी। इसमें उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
Last respects to Army Dog Axel
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग के जिला बारामुला के वानीगाम में हुई मुठभेड़ मे सेना के 'असॉल्ट डॉग एक्सेल' को अपनी जान गंवानी पड़ी। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ डॉग एक्सेल को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। एक्सेल ऑपरेशन के दौरान रूम इंटरवेंशन के लिए अंदर दाखिल हो रहा था, तभी आतंकियों ने उसपर गोलीबारी कर दी। इसमें उसकी जान चली गई। सेना के अधिकारियों व जवानों ने एक्सेल की इस बहादुरी को सलाम किया है।
विज्ञापन
शनिवार को बारामुला के वानीगाम में जब भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने एक मकान में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। तो इसमें डॉग स्क्वॉड को भी शामिल किया गया। जानकारी के अनुसार एक्सेल की पीठ पर एक कैमरा लगाया गया, ताकि उसके द्वारा की जाने वाली रूम इंटरवेंशन के दौरान आतंकवादियों की सही जानकारी सेना तक पहुंच सके और वह आसानी से ऑपरेशन को अंजाम दे सकें।
विज्ञापन
जैसे ही खोजी कुत्ता मुठभेड़ स्थल पर मकान में दाखिल हुआ तो आतंकियों ने इस पर फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से उसकी जान चली गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि असाल्ट डॉग को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वह संदिग्ध को दबोच सके। अगर यह नहीं मरता तो आतंकवादी की पहचान पहले ही पता चल जाती। एक अन्य जवान ने कहा कि डॉग और ट्रेनर का एक अलग ही बांड होता है और वह ऑपरेशन के दौरान अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन