फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ladakh LG RK Mathur met Union Education Minister Dharmendra Pradhan said Center will help improve school education

लद्दाख: स्कूली शिक्षा सुधारने में केंद्र करेगा मदद, एलजी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

Wed, 04 May 2022 01:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 04 May 2022 01:12 PM IST
सार

लद्दाख के एलजी आरके माथुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात की। लद्दाख में स्कूली शिक्षा का स्तर और बेहतर करने के लिए केंद्र से सहयोग लिया जाएगा। इससे जुड़े कई विषयों पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की गई।

विज्ञापन
Ladakh LG RK Mathur met Union Education Minister Dharmendra Pradhan said Center will help improve school education
LG RK Mathur - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लद्दाख के सभी सरकारी स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद अब केंद्र के सहयोग से स्कूली शिक्षा को और बेहतर किया जाएगा। लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। लद्दाख प्रशासन के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हो गए हैं।
विज्ञापन


अब लद्दाख में स्कूली शिक्षा का स्तर और बेहतर करने के लिए केंद्र से सहयोग लिया जाएगा। इससे जुड़े कई विषयों पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की गई। वहीं, एलजी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए वन क्लीयरेंस पर आभार जताया।
विज्ञापन


लद्दाख में एनआईओएस खोलेगा कार्यालय
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओवन स्कूलिंग (एनआईओएस) लद्दाख में अपना कार्यालय खोलेगा। एलजी आरके माथुर ने नई दिल्ली में संस्थान की अध्यक्ष प्रो. सरोज शर्मा से मुलाकात कर लद्दाख में ओपन स्कूलिंग क्षेत्र में संभावनाओं पर चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि संस्थान लद्दाख में कार्यालय खोलकर तमाम संभावनाओं पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख अंतरराष्ट्रीय संगीत उत्सव में शहीदों को किया याद 

मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि देने और ‘युवा सशक्तिकरण’ के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय पहले लद्दाख अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह का समापन रविवार को लेह में हुआ। यह कार्यक्रम कर्नल सोनम वांगचुक स्टेडियम लेह में हुआ। इसका आयोजन पिक्चर टाइम और ‘स्काई 2 ओशन’ द्वारा फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स और संस्कृति मंत्रालय और लद्दाख के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया था।

कार्यक्रम में देश के अग्रणी बैंड ने साथ लेह के छह स्थानीय बैंड ने भाग लिया। इस कार्यक्रम ने स्थानीय बैंड को देश को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया। कार्यक्रम में प्रमुख बैंड के अलावा बॉलीवुड कलाकार दर्शन कुमार और ऋचा चड्ढा मौजूद रहे।  लद्दाख की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए जोई बरुआ द्वारा रचित एक नया मेटावर्स रेडी गीत रेजंगला युद्ध स्मारक पर जारी किया गया। इसके साथ लेह युद्ध स्मारक से रेजंगला युद्ध स्मारक तक बाइक रैली भी निकाली गई।  रैली में भारतीय सेना, लद्दाख पुलिस और जावा मोटर्स के 24 बाइकर्स शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed