{"_id":"6a3682de59496cae2602e0ed","slug":"ladakh-groups-call-for-shutdown-citing-mistrust-with-centre-over-may-22-meeting-minutes-leh-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh-Ladakh: केंद्र की 'देरी की नीति' के खिलाफ लद्दाख सड़कों पर उतरने को तैयार, 23 जून को बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh-Ladakh: केंद्र की 'देरी की नीति' के खिलाफ लद्दाख सड़कों पर उतरने को तैयार, 23 जून को बंद का एलान
Sat, 20 Jun 2026 05:45 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:45 PM IST
सार
लद्दाख एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने आरोप लगाया है कि 22 मई की बैठक में हुई महत्वपूर्ण सहमतियों को आधिकारिक कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया, जिससे केंद्र के प्रति अविश्वास बढ़ा है। इसके विरोध में दोनों संगठनों ने 23 जून को लद्दाख बंद और लेह में एक बड़े जनसमूह के आयोजन का आह्वान किया है।
विज्ञापन
लद्दाख एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख एपेक्स बॉडी ( एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने केंद्र सरकार पर महत्वपूर्ण निर्णयों को बैठक के आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं करने का आरोप लगाते हुए 23 जून को पूरे लद्दाख में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
शनिवार को लेह में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में एलएबी के सह-अध्यक्ष चेरिंग दोरजे ने कहा कि 22 मई को गृह मंत्रालय की उपसमिति के साथ हुई बैठक में लद्दाख के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधायी, कार्यकारी और वित्तीय अधिकारों के साथ-साथ संविधान में प्रस्तावित अनुच्छेद 371K के तहत विशेष संवैधानिक सुरक्षा पर चर्चा हुई थी। उन्होंने दावा किया कि बैठक में यह भी सहमति बनी थी कि मुख्य सचिव समेत पूरा प्रशासन लद्दाख की जनता द्वारा चुनी गई कार्यकारी व्यवस्था के अधीन कार्य करेगा।
विज्ञापन