{"_id":"6060e3a38ebc3ed37a204fa6","slug":"kupwara-police-and-army-recovered-huge-cache-of-arms-and-ammunition-in-dhani-area-of-taad-in-karnah","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में आतंकी साजिश नाकाम : कुपवाड़ा में हथियारों का जखीरा बरामद, कई लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में आतंकी साजिश नाकाम : कुपवाड़ा में हथियारों का जखीरा बरामद, कई लोग हिरासत में
Mon, 29 Mar 2021 01:44 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:44 AM IST
सार
-पांच एके-47 राइफल और सात पिस्तौल बरामद
-पुलिस ने इस मामले में करनाह थाने में केस किया दर्ज
विज्ञापन
बरामद हथियार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सीमावर्ती कराह सेक्टर से पुलिस ने रविवार को हथियारों का जखीरा बरामद कर इलाके में अशांति फैलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इसमें पांच एके-47 राइफलें, सात पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस शामिल हैं। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा के एसएसपी डॉ. जीवी सुदीप चक्रवर्ती के अनुसार, एक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने धानी, ताड़ क्षेत्र में सेना के साथ मिलकर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। इसमें 6 मैगजीन, 5 एके-47 राइफल, 7 पिस्टल और इसकी 9 मैगजीन के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल है। पुलिस ने इस मामले में करनाह थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात का पता करने में जुटी है कि ये हथियार किस संगठन ने यहां किस उद्देश्य से पहुंचाए थे।
विज्ञापन