{"_id":"633bad65fa14d84f0b4cd84e","slug":"kupwara-gurej-sector-taxi-drivers-aware-about-cleanliness-biodegradable-bags-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी को रखेंगे साफ: कुपवाड़ा में टैक्सी चालकों को किया जागरूक, बांटे बायोडीग्रेडेबल बैग बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी को रखेंगे साफ: कुपवाड़ा में टैक्सी चालकों को किया जागरूक, बांटे बायोडीग्रेडेबल बैग बांटे
Tue, 04 Oct 2022 09:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:20 AM IST
सार
कुपवाड़ा की गुरेज घाटी में चालकों को कचरा प्रबंधन और गुरेज घाटी को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही ग्राहकों और पर्यटकों का मार्गदर्शन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Kupwara
- फोटो : सेना
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के गुरेज सेक्टर में सोमवार को सेना ने नागरिक प्रशासन और शकूर फाउंडेशन के सहयोग से डावर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सूमो टैक्सी एसोसिएशन, गुरेज के सभी ड्राइवरों को बायो डीग्रेडेबल बैग वितरित किए।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कचरा प्रबंधन और गुरेज घाटी को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही ग्राहकों और पर्यटकों का मार्गदर्शन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि बायो डीग्रेडेबल बैग की मदद से वे पर्यटकों को अपना कचरा बायो डीग्रेडेबल बैग में डालने के लिए कह सकते हैं और अंतत: इन बैगों को ड्राइवरों द्वारा नामित अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
शकूर फाउंडेशन गुरेज में एक गैर सरकारी संगठन है जो संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और शिक्षा जैसे मुद्दों पर काम करता है। वहीं, सभी स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की और आयोजन के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन