फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   two terrorists killed in Kulgam Encounter at Kujjar area between security forces and terrorists

Kulgam Encounter: कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए, राजोरी में ऑपरेशन जारी

Wed, 04 Oct 2023 05:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 05:33 PM IST
सार

कुलगाम के कुज्जर इलाके में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। यहां सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। 

विज्ञापन
two terrorists killed in Kulgam Encounter at Kujjar area between security forces and terrorists
कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : अर्शिद मीर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुलगाम के कुज्जर इलाके में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। यहां सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद करने के लिए कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

विज्ञापन


उधर, राजोरी के कालाकोट के तत्तापानी के जंगलों में बुधवार को भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है। हालांकि अभी तक दहशतगर्दों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है, तलाशी अभियान जारी है। बड़े पैमाने पर जंगल को खंगाला जा रहा है। सोमवार को आधी रात के बाद से फायरिंग बंद है। मंगलवार को छिपे हुए आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने ड्रोन के साथ हेलीकॉप्टर लगाए गए। सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बरोह के जंगलों में सोमवार को ड्रोन की मदद से तीन आतंकी देखे गए थे। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर रात करीब 9 बजे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी भी की। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें सेना के दो पैरा कमांडो सहित तीन जवान घायल हो गए थे। मंगलवार को कोई भी गोलीबारी नहीं हुई लेकिन सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरा दिन ड्रोन और हेलिकॉप्टर की मदद से जंगल को खंगाला। अधिकारियों ने कहा कि माना जाता है कि दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं, उनके भागने के सभी संभावित मार्गों को बंद करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed