{"_id":"6322f6b81877ee279b5fd7e5","slug":"kashmir-terrorists-threaten-ghulam-nabi-azad-said-his-political-move-is-well-planned-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: आतंकियों की गुलाम नबी को धमकी, कहा- प्रदेश राजनीति में आजाद की एंट्री सुनियोजित रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: आतंकियों की गुलाम नबी को धमकी, कहा- प्रदेश राजनीति में आजाद की एंट्री सुनियोजित रणनीति
Thu, 15 Sep 2022 03:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 15 Sep 2022 03:26 PM IST
सार
गुलाम नबी आजाद को आतंकी संगठन ने धमकी दी है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रेजिस्टेंस फाइटर्स ने धमकी भरा पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस छोड़ नई पार्टी बनाने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को आतंकी संगठन ने धमकी दी है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रेजिस्टेंस फाइटर्स ने धमकी भरा पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है।
विज्ञापन
पोस्टर जारी कर आतंकी संगठन का कहना है कि गुलाम नबी आजाद की जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एंट्री सुनियोजित रणनीति है। आतंकी संगठन का कहना है कि कांग्रेस छोड़ने से पहले आजाद ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बंद कमरे में बैठक भी की थी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
रेजिस्टेंस फाइटर्स ने आगे लिखा है कि दिल्ली पर कुछ विदेशी संस्थाएं जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य दिखाने का दबाव बना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाना सब कुछ ठीक होना बताता है। इस पर अमलीजामा पहनाने के लिए ही गुलाम नबी आजाद को प्लान-बी के तहत यहां भेजा गया है।
विज्ञापन