फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kashmir Olympian Arif Khan skier Wasim Bhat to participate in FIS race in Dubai

जम्मू कश्मीर: ओलंपियन आरिफ खान, स्कीयर वसीम भट दुबई में FIS रेस में लेंगे भाग

Fri, 04 Nov 2022 02:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 04 Nov 2022 02:34 PM IST
सार

यूएई विंटर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा स्की और स्नोबोर्ड इंडिया की सिफारिश पर आरिफ और वसीम सहित बारह सदस्यीय एफआईएस रेस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
kashmir Olympian Arif Khan skier Wasim Bhat to participate in FIS race in Dubai
Jammu Kashmir - फोटो : संवाद

विस्तार

ओलंपियन आरिफ खान और स्कीयर वसीम अहमद भट दुबई सिटी में 2 से 9 नवंबर तक होने वाली  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अल्पाइन स्लैलम चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यूएई विंटर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा स्की और स्नोबोर्ड इंडिया की सिफारिश पर आरिफ और वसीम सहित बारह सदस्यीय भारतीय दल को फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग (एफआईएस) रेस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रदर्शन के आधार पर एथलीट ओलंपिक में भाग लेने की योग्यता प्राप्त करते हैं। वहीं अल्पाइन स्लैलम चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कश्मीरी महिला एथलीट हया करेंगी।
विज्ञापन


इस साल जनवरी में आरिफ खान ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने स्लैलम और जायंट स्लैलम में क्वालीफाई किया था। आरिफ ने कई अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2011 में उन्होंने दक्षिण एशियाई शीतकालीन खेलों में स्लैलम और विशाल स्लैलम अल्पाइन स्कीइंग में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते। वसीम भट ने पिछले साल लेबनान में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनके पास राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हैं और यह उनकी दूसरी एफआईएस रेस होगी।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के शीतकालीन खेल संघ (डब्ल्यूजीएजेके) के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास वानी ने एफआईएस रेस में आरिफ और वसीम की भागीदारी को जम्मू-कश्मीर के शीतकालीन खेलों के लिए एक और मील का पत्थर बताया। वानी ने कहा, आरिफ ने इस साल की शुरुआत में शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेकर पूरे देश को गौरवान्वित किया और मुझे उम्मीद है कि इस बार भी वह देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा, वसीम के लिए इस दौड़ के साथ अनुभव हासिल करने और बड़े स्कीइंग आयोजनों का लक्ष्य रखने का यह एक बड़ा अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घाटी में सेना की कमान संभालने वाले चिनार कॉर्प्स ने भी उन्हें बधाई दी है। चिनार कॉर्प्स द्वारा ट्विटर हैंडल पर किए गए ट्वीट में लिखा, चिनार कॉर्प्स जम्मू कश्मीर के ओलंपियन आरिफ खान और स्कीयर वसीम अहमद भट को बधाई देता है जो 2 से 9 नवंबर तक यूएई में आयोजित होने वाली अल्पाइन स्लैलम चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात अल्पाइन स्लैलम चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कश्मीरी महिला एथलीट हया कर रही है। 21 वर्षीय हया मुजफ्फर संयुक्त अरब अमीरात अल्पाइन स्लैलम चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली कश्मीर की एकमात्र महिला एथलीट है। हया ने गुलमर्ग में 7 साल की उम्र में स्कीइंग शुरू की थी और पिछले 2 वर्षों (राज्य और जिला स्तर) में छह स्वर्ण पदक जीते और 2021 और 2022 में औली उत्तराखंड में दो रजत पदक हासिल किए। हया ने कहा, यह मेरी पहली एफआईएस रेस है और मैं बहुत उत्साहित हूं और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाऊंगी।


जंस्कार विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल जनवरी में 

पहला खेलों इंडिया जंस्कार विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल जनवारी में लद्दाख में होने जा रहा है। स्पोर्ट्स फेस्टिवल में स्कीइंग, आईस हॉकी, आईस स्केटिंग, स्नो सकल्पचर, तीरंदाजी, स्नो यार्क राइडिंग, स्नो स्कूटर राइडिंग, फूड फेस्टिवल सहित अन्य गतिविधियां होंगी। इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए पर्यटकों के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा होगी। वीरवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र कुमार ने स्पोर्ट्स फेस्टिवल के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियां का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 2022 में इसका आयोजन कोविड के कारण नहीं हुआ था। इस बार बड़े स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। जंस्कार 19000 फीट की ऊंची पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed