फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil, Army, UPSC, NDA, Free Coaching Start

कारगिल में ऐतिहासिक पहल: ऑपरेशन सद्भावना के तहत निःशुल्क यूपीएससी एनडीए कोचिंग की शुरुआत

विज्ञापन
Kargil, Army, UPSC, NDA, Free Coaching Start
कारगिल। लद्दाख अकादमी कन्फेडरेशन ने सेना के ऑपरेशन सद्भावना कार्यक्रम के अंतर्गत कारगिल में वीरवार को पुस्तक एवं अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के साथ जिले में पहली बार स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क यूपीएससी एनडीए (लिखित परीक्षा) कोचिंग की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 45 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है और सभी ने अप्रैल 2026 में होने वाली यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस पहल का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्र के युवाओं को संरचित मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें सशस्त्र बलों में कॅरिअर के लिए तैयार करना है। अध्ययन सामग्री का वितरण 121 ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर आशीष जोशी ने किया। उपायुक्त कारगिल राकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


लद्दाख अकादमी कन्फेडरेशन के निदेशक गुलाम मोहम्मद खान ने संबोधन में संस्था की अब तक की यात्रा और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा लद्दाख के युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और राष्ट्रीय सेवा के लिए मार्गदर्शन देने की प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed