फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil, Army, Civil Training, Drass

Srinagar News: द्रास में सैन्य-नागरिक समन्वय को मिली मजबूती

विज्ञापन
Kargil, Army, Civil Training, Drass
संयुक्त चिकित्सा प्रशिक्षण से सैन्य–नागरिक समन्वय को मिली मजबूती, स्रोत – भारतीय सेना
कारगिल। सैन्य-नागरिक समन्वय और सामुदायिक सशक्तीकरण की भावना को सुदृढ़ करते हुए सेना ने द्रास में बुधवार को संयुक्त चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

तैयारी से जीवन बचता है के मूल मंत्र के साथ की गई इस पहल का उद्देश्य लद्दाख के सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया को मजबूत करना था। द्रास हीलर्स ने 24 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं को गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ट्रायेज प्रबंधन, बेसिक लाइफ सपोर्ट, प्राथमिक उपचार तथा घायल व्यक्तियों की निकासी जैसे महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कौशल शामिल थे ताकि वे चिकित्सा आपात स्थितियों, प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के दौरान प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें।
विज्ञापन


संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम ने नागरिक स्वास्थ्यकर्मियों और सैन्य चिकित्सा विशेषज्ञों को एक मंच पर लाते हुए आपसी समन्वय और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रदर्शन और वास्तविक आपातकालीन परिदृश्यों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया जिससे वे फील्ड में आत्मविश्वास के साथ इन कौशल का उपयोग कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed