{"_id":"69fadc0d2cde33864e0900d2","slug":"jawan-found-dead-in-crpf-camp-in-shopian-srinagar-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: शोपियां में सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: शोपियां में सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालात में मौत, जांच शुरू
Wed, 06 May 2026 11:43 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 06 May 2026 11:43 AM IST
सार
शोपियां के सीआरपीएफ कैंप में हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो हैदराबाद के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात जैनपोरा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में वह अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत जैनपोरा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जवान की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन