जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में LoC के पास मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए, हथियार भी बरामद
कुपवाड़ा के दोबानार माच्छल इलाके में एलओसी के पास पुलिस और सेना ने संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन डोगा नार के तहत मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद। सेना के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है।
सेना के एक अधिकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सहयोगी एजेंसियों से माच्छिल सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ किए जाने के इनपुट मिले थे। इसके आधार पर 12 और 13 जून की दरमियानी रात को माच्छिल सेक्टर के डोगा नार इलाके को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने घेरे में ले लिया।
इस दौरान कई जगहों पर मोर्चे लगाए गए।एक सैन्य अधिकारी के अनुसार जंगल क्षेत्र होने के चलते विशेष सतर्कता बरतते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात भर दुर्गम इलाके में जवान मोर्चा संभाले रहे।
वहीं, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जवानों को इलाके में हथियारों से लैस दो आतंकी एलओसी के इस पार घुसपैठ का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पहले से मोर्चा लगाए टीमों द्वारा उन्हें ललकारा गया। इसके जवाब में घुसपैठियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को मार गिराया।
ये हुआ बरामद
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दहशतगर्दों के पास से 2 एके 47 राइफल, 4 एके मैगज़ीन, 48 एके राउंड, 4 हैंड ग्रेनेड, 1 पाउच, कुछ खाने का सामान, सिगरेट और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें- Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता
बांदीपोरा में लश्कार मददगार दो ग्रेनेड को साथ गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर बांदीपोरा के बहाराबाद हाजिन क्षेत्र में लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकवादी सहयोगी को चीन में बने दो हथगोलों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मददगार की शिनाख्त अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बांदीपोरा पुलिस ने 13 राष्ट्रीय राइफल्स और 45वीं बटालियन सीआरपीएफ के साथ बहाराबाद हाजिन क्षेत्र में नाका लगाया था। इसी दौरान उसको गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन गिरफ्तार
बारामुला पुलिस ने जन सुरक्षा अधिनियम के तहत वुसन पट्टन के मोहम्मद अशरफ मीर, टप्पर पट्टन के मोहम्मद यासीन भट और वाटरगाम वगूरा के वासीद अशरफ सोफी को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया। उन्हें जिला जेल उधमपुर, सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू और जिला जेल कठुआ में रखा गया है। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद इन्होंने देश विरोधी गतिविधियों को बंद नहीं किया।