फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: SIA raids at many places in south kashmir valley

जम्मू कश्मीर: घाटी में कई जगहों पर एसआईए का छापा, कश्मीरी पंडित संजय की हत्या के मामले में कार्रवाई

Wed, 27 Sep 2023 11:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 27 Sep 2023 11:59 AM IST
सार

कश्मीर घाटी के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में कई स्थानों पर एसआईए ने छापेमारी की। कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: SIA raids at many places in south kashmir valley
SIA Raid in Kashmir (File) - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य जांच इकाई (एसआईए) ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के लिटर, शोपियां जिले के शिरमल और अनंतनाग जिले में छापेमारी की गई है।

विज्ञापन


इसी साल फरवरी में पुलवामा के कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की गई है। संजय शर्मा एक बैंक के एटीएम में बतौर गार्ड कार्यरत थे। संजय शर्मा की हत्या के मामले की जांच पहले पुलवामा पुलिस ने कर रही थी। बाद में इस केस को एसआईए को स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को आतंकी संगठनों की मदद करने के मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने उधमपुर और जम्मू में चार अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। उधमपुर के बसंतगढ़ में तीन और जम्मू के सुंजवां में एक आतंकी मददगार के ठिकानों पर दबिश दी। छापे के दौरान चारों मददगारों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। उनके बैंक खातों समेत कुछ अन्य दस्तावेजों की जानकारी भी ली गई।

यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। इनपुट में पता चला था कि ये सभी पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों के संपर्क में हैं। इनका संपर्क व्हाट्सएप व विभिन्न मोबाइल एप के जरिये हुआ। ये आतंकी हैंडलरों तक को कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचा रहे थे। इसमें उधमपुर, रियासी जैसे क्षेत्रों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की साजिश भी थी।

बता दें कि एसआईए की टीम ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के रहने वाले नजीर अहमद, मोहम्मद रफीक, अल्ताफ हुसैन और जम्मू के सुंजवां में रहने वाले मोहम्मद इकवाल के घर पर मंगलवार सुबह छापे मारे। मोहम्मद इकवाल 18 साल से सुंजवां में रह रहा है। उसकी किराने की दुकान है। वर्ष 2008 में इकवाल को सैटेलाइट फोन के जरिए आतंकियों की मदद करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में वह रिहा हो गया था।

जांच के दौरान सामने आए कनेक्शन
बताया जा रहा है कि एसआईए ने हाल ही में रियासी जिले में मारे गए आतंकी और कुछ सक्रिय आतंकियों की गतिविधियों की जांच करते हुए कई ओजी वर्करों की जानकारियां जुटाई हैं। सूत्रों का कहना है कि इन लोगों के आतंकियों के साथ लिंक हैं। इनके पास से कई तरह के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले में जांच जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed