{"_id":"6564960a9e6f2a2aa90db5b3","slug":"jammu-kashmir-seven-kashmiri-students-arrested-for-celebrating-india-defeat-in-world-cup-final-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: विश्व कप फाइनल में भारत की हार का जश्न मनाने के आरोप में सात कश्मीरी छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: विश्व कप फाइनल में भारत की हार का जश्न मनाने के आरोप में सात कश्मीरी छात्र गिरफ्तार
Mon, 27 Nov 2023 06:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:43 PM IST
सार
गांदरबल में पुलिस ने सात छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन छात्रों ने 19 नवंबर को क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद जश्न मनाया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिसबल पर हुआ हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शुहामा कैंपस में छात्रों के बीच में टकराव होने का मामला सामने आया है। इसमें सात छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन छात्रों ने 19 नवंबर को क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद जश्न मनाया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में दर्झ एफआईआर के अनुसार, छात्रों पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 13 और सार्वजनिक शरारत व आपराधिक धमकी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 505 और 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
गांदरबल के पुलिस अधीक्षक निखिल बोरकर ने कहा, “मामले में जांच की जा रही है। कुछ धाराएं लगाई हैं, लेकिन जब भी किसी मामले की जांच होती है, तो इसके निष्कर्षों के आधार पर कुछ धाराएं जोड़ी या हटा दी जाती हैं। जांच चल रही है और जो भी होगा हम आपको उस वक्त बता देंगे।'
विज्ञापन
यह मामला विश्व कप फाइनल के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के बाहर के एक छात्र की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन विभाग के सात स्थानीय कश्मीरी छात्रों पर भारत का समर्थन करने के लिए उसे "दुर्व्यवहार" करने और "धमकी देने" का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने आगे दावा किया कि आरोपी छात्रों ने मैच के बाद पाकिस्तान समर्थन में नारे लगाए। हालांकि कोई शारीरिक हिंसा या झड़प नहीं हुई है। शिकायतकर्ताओं ने छात्रावास के अंदर कथित नारेबाजी का एक वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।