{"_id":"63f1a8f35a4344b973034fc8","slug":"jammu-kashmir-seven-arrested-for-killing-farm-fish-in-pulwama-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुलवामा में फार्म की मछलियों को मारने में शामिल सात लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में फार्म की मछलियों को मारने में शामिल सात लोग गिरफ्तार
Sun, 19 Feb 2023 10:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:13 AM IST
सार
पुलवामा जिले के बटनूर शहूरा में एक फार्म में मछलियों को मारने में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र के आम लोगों ने पुलिस की भूमिका की सराहना की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बटनूर शहूरा में एक फार्म में मछलियों को मारने में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी 2023 को लस्सीपोरा पुलिस चौकी को मंजूर अहमद मीर पुत्र अब्दुल सलाम मीर निवासी बटनूर शाहूरा की ओर से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने पुलवामा के बटनूर के लितर इलाके में उनके मछली फार्म में पानी में कुछ जहरीला पदार्थ मिला दिया है जिससे हजारों मछलियां मर गईं।
विज्ञापन
इस सूचना के आधार पर आईपीसी की धारा 428 के तहत पुलिस स्टेशन लितर में एफआईआर नंबर 9/2023 दर्ज कर जांच शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान तकनीकी और मानव संसाधनों का उपयोग करते हुए कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां से यह बात सामने आई है कि कुछ लोगों ने नहर में मछलियां पकड़ने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया है, जो फार्म की उक्त मछलियों के लिए पानी के स्रोत के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
इसके जिसके कारण फार्म की मछलियां मर गईं। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र के आम लोगों ने पुलिस की भूमिका की सराहना की है।
विज्ञापन