{"_id":"63f714226dab783b4301aeb5","slug":"jammu-kashmir-person-injured-in-suspicious-explosion-in-sopore-referred-to-srinagar-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सोपोर में संदिग्ध विस्फोट में व्यक्ति घायल, श्रीनगर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सोपोर में संदिग्ध विस्फोट में व्यक्ति घायल, श्रीनगर रेफर
Thu, 23 Feb 2023 12:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:52 PM IST
सार
सोपोर के वारपोरा इलाके में गुरुवार को एक संदिग्ध विस्फोट का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में गुरुवार को एक संदिग्ध विस्फोट का मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि वारपोरा में जब धमाका हुआ तब वह अपने बाग में मिट्टी खोद रहा था। उन्होंने कहा कि घटना में व्यक्ति घायल हो गया और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान वारपोरा के गुलाम मोहम्मद डार के बेटे मोहम्मद जमाल डार के रूप में हुई है।
विज्ञापन