फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: PDP's campaign against alcohol and drugs; Iltija Mufti started signature campaign

Jammu Kashmir: शराब और नशे के खिलाफ पीडीपी की मुहिम; इल्तिजा मुफ्ती ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 22 Feb 2025 01:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 22 Feb 2025 01:39 PM IST
सार

पीडीपी ने जम्मू और कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया और अन्य राजनीतिक पार्टियों से समर्थन की अपील की।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: PDP's campaign against alcohol and drugs; Iltija Mufti started signature campaign
जम्मू कश्मीर हस्ताक्षर अभियान - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए समर्थन जुटाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी के विधायक मीर मोहम्मद फैयाज द्वारा पेश किए गए उस बिल का समर्थन प्राप्त करना है, जो जम्मू और कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग करता है। यह अभियान पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती द्वारा पीडीपी कार्यालय में लॉन्च किया गया।

विज्ञापन


पहले इल्तिजा मुफ्ती को शेर-ए-कश्मीर पार्क में इस अभियान की शुरुआत करनी थी लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां पहुंचने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद यह अभियान पार्टी कार्यालय से शुरू किया गया।
विज्ञापन


मुफ्ती ने अभियान की शुरुआत के बाद संवाददाताओं से कहा हम यहां एक गंभीर मुद्दे पर बात करने के लिए आए हैं। ड्रग्स और शराब आग की तरह फैल रहा हैं। कुपवाड़ा से पीडीपी विधायक ने जम्मू और कश्मीर विधानसभा में शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए बिल पेश किया है। हमने पार्टी कार्यालय से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे और शराब का सेवन समाज की नैतिक संरचना को प्रभावित कर रहा है। हमारा उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। पिछले कुछ वर्षों में जम्मू और कश्मीर में शराब की दुकानों की संख्या बढ़ी है और शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है। हम जनता से इस अभियान का समर्थन करने की अपील करते हैं।

मुफ्ती ने अन्य राजनीतिक पार्टियों से भी पीडीपी के बिल का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि एक सामाजिक मुद्दा है। मैं उम्मीद करती हूं कि अन्य पार्टियां जैसे एनसी, पीसी और भाजपा भी हमारा समर्थन करेंगी क्योंकि यह एक सामाजिक मुद्दा है। जम्मू और कश्मीर में बेरोजगारी बहुत है और इसका प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है, जिस कारण वे शराब और ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं।

Trending Videos

पीडीपी नेता ने पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस तैनाती पर भी टिप्पणी की और कहा हम यहां किसी भी अव्यवस्था को पैदा करने के लिए नहीं आए हैं। हम सिर्फ लोगों से अपील करने आए हैं कि वे नशे और शराब से दूर रहें। मैं जनता से अपील करती हूं कि वे इस हस्ताक्षर अभियान का समर्थन करें और इसमें भाग लें। शराब एक गंभीर मुद्दा है और इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। मैं शराब और ड्रग्स की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग करती हूं।

मुफ्ती ने जम्मू और कश्मीर को शराब-मुक्त क्षेत्र बनाने की अपील करते हुए कहा जिस तरह बिहार, गुजरात और नागालैंड को शराब-मुक्त राज्य बनाया गया है और इसका पर्यटन से कोई लेना-देना नहीं है, ठीक उसी तरह हम भी जम्मू और कश्मीर को शराब-मुक्त राज्य बनाने की वकालत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed