फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir PDP chief Mehbooba Mufti visits houseboats ravaged by fire

श्रीनगर: महबूबा मुफ्ती ने आग से तबाह हुए हाउसबोटों का किया दौरा, एलजी से प्रभावितों के लिए आसान ऋण की मांग की

Mon, 13 Nov 2023 02:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में डल झील पर लगी भीषण आग से क्षतिग्रस्त कई हाउसबोटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात की और हादसे के प्रति दुख प्रकट किया।

विज्ञापन
jammu kashmir PDP chief Mehbooba Mufti visits houseboats ravaged by fire
महबूबा मुफ्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में डल झील पर लगी भीषण आग से क्षतिग्रस्त कई हाउसबोटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से मुलाकात की और हादसे के प्रति दुख प्रकट किया। महबूबा मुफ्ती ने इसे लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रभावित हाउसबोट मालिकों को आसान ऋण और अन्य आवश्यक चीजें प्रदान करने की मांग की।

विज्ञापन


एक्स पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सुप्रीमो ने उम्मीद जताई कि भविष्य में फायर स्टेशन ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को श्रीनगर जिले में डल झील पर एक हाउसबोट में आग लग गई।  फिर उसने अपने आसपास के चार अन्य हाउसबोट और पांच हट को चपेट में ले लिया। इससे तीन पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिन्दया कौशाल, दास गुप्ता और मोहम्मद मोइनुद के रूप में हुई है, जो हाउसबोट सफीना में रुके हुए थे। तीनों बंगला देश के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed