फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Padmashree Ghulam Mohammad mir joins BJP in Budgam

जम्मू कश्मीर: पद्मश्री गुलाम मोहम्मद भाजपा में हुए शामिल, घाटी के बडगाम जिले के रहने वाले हैं मीर

Thu, 29 Feb 2024 11:45 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 11:45 AM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि गुलाम अहमद मीर के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को गति मिली है। पिछले महीने कश्मीर कश्मीर से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Padmashree Ghulam Mohammad mir joins BJP in Budgam
जम्मू कश्मीर भाजपा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी में पहाड़ियों से लेकर विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। यह बात बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हकीम रुहुल्लाह गाजी ने कही। कार्यक्रम में पद्मश्री गुलाम अहमद मीर भाजपा में शामिल हुए, जिनका पार्टी नेताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि गुलाम अहमद मीर के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को गति मिली है। पिछले महीने कश्मीर कश्मीर से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। जिला अध्यक्ष गाजी ने बढ़ते समर्थन पर संतोष व्यक्त किया और गुलाम मोहम्मद मीर का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने नए सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से लोगों की संतुष्टि को दिया।

विज्ञापन

हुर्रियत कार्यकर्ता सिराजुद्दीन ने भाजपा का दामन थामा

घाटी में बदलते कश्मीर की एक मिसाल तब देखने को मिली जब कट्टरपंथ का सहारा लेने वालों में से एक सिराजुद्दीन ने मुख्यधारा का रुख किया। लाम त्राल के सिराजुद्दीन जो कभी हैदरपोरा में प्रतिबंधित सैयद अली शाह गिलानी के हुर्रियत कॉन्फ्रेंस कार्यालय में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करते थे। 

बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें अलगाववादी राजनीति की निरर्थकता का एहसास हुआ और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन, दृष्टिकोण और स्वच्छ राजनीति से प्रेरित हुए हैं।

अल्ताफ ने कहा कि यह बदलते कश्मीर की एक मिसाल है जहां कट्टरपंथी लोग उस विचारधारा को नकारते हुए मुख्यधारा का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भी एहसास हो गया है कि कश्मीर के विकास और प्रगति के लिए मुख्यधारा एकमात्र रास्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed