फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news,tulip garden open in shrinagar

श्रीनगर में पर्यटकों और आम लोगों के लिए खुला ट्यूलिप गार्डन

विज्ञापन
jammu kashmir news,tulip garden open in shrinagar
श्रीनगर। एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन वीरवार को पर्यटकों और आम लोगों के लिए खोल दिया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार बशीर खान ने उद्घाटन किया। पहले ही दिन यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

35 हेक्टेयर में स्थापित ट्यूलिप गार्डन में इस बार 62 प्रजातियों के करीब 15 लाख ट्यूलिप और अन्य आल-सीजन फूलों के पौधे लगाए गए हैं। दिल्ली से आई गायत्री बंसल ने कहा कि वीरवार को उन्हें लौटना था, लेकिन जब पता चला कि ट्यूलिप गार्डन खुलने वाला है तो वह यहां आ पहुंचे। उन्होंने कहा कि रंगबिरंगे फूलों से गुलजार ट्यूलिप गार्डन की सुंदरता ही अलग है। यहां आकर आनंदित हो गए। एक अन्य पर्यटक गिरिराज राठौर ने कहा कि यहां की खूबसूरती देखने लायक है। गार्डन में हर किसी को जिंदगी में एक बार जरूर आना चाहिए। पर्यटकों ने गार्डन में कोविड प्रोटोकॉल के पालन पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

नए पयर्टन स्थलों की खोज के लिए चल रहा सर्वे
सलाहकार ब़शीर खान ने कहा कि पहले पर्यटक केवल गुलमर्ग, मुगल गार्डन और अन्य कुछ पर्यटन स्थलों तक सीमित थे, लेकिन आने वाले दिनों में उन्हें नई जगहें देखने को मिलेंगी। प्रदेश सरकार नए पर्यटन स्थलों को खोजने के लिए व्यापक सर्वेक्षण कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्यूलिप गार्डन में अभी केवल 25 प्रतिशत ही फूल खिले हैं और 3 अप्रैल तक पूरी तरह से सभी फूल खिल जाएंगे। 3 अप्रैल को यहां उपराज्यपाल ट्यूलिप फेस्टिवल का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्यूलिप गार्डन की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए 10 करोड़ खर्च होंगे, इसकी मंजूरी मिल गई है। प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा। यह ट्यूलिप गार्डन का फेज-2 होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed