{"_id":"6067813c8ebc3ec79d12e072","slug":"jammu-kashmir-news-terrorist-attack-in-shrinagar-shrinagar-news-jmu232614472","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर पर हमले में लश्कर व अल-बद्र का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर पर हमले में लश्कर व अल-बद्र का हाथ
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि नौगाम में भाजपा नेता अनवर खान के घर पर वीरवार को हुए हमले में प्राथमिक तौर पर ऐसा लगा कि हमला करने वाले आतंकी टीआरएफ के हैं। लेकिन तफ्तीश के दौरान पता चला कि हमले में पुलवामा के सुहेल और जुनैद भी शामिल थे जो आतंकी संगठन अल-बद्र से जुड़े थे।
आईजीपी ने बताया कि भाजपा नेता के घर पर हुए हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा व अल-बद्र का हाथ है। वीरवार को नौगाम हमले के तुरंत बाद श्रीनगर और पुलवामा पुलिस को सुराग मिला था जिसके आधार पर ओजीडब्ल्यू इशफ ाक अहमद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने दो और लोगों का नाम लिया, जिनकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि घाट मोहल्ला काकापोरा में नवाज डार के घर पर तीन आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर तलाशी अभियान चलाकर आतंकियों को घेर लिया गया।
आईजी के अनुसार नवाज डार जिसके घर में आतंकी छिपे हुए थे उसकी ही आल्टो-800 गाड़ी (जेके 13ई-2098) सुहेल और जुनैद ने नौगाम हमले के बाद भागने के लिए इस्तेमाल की थी। गाड़ी को ट्रैक किया जा रहा था और उसकी मदद से आतंकियों के छिपने के स्थान तक पहुंचे। नवाज को यूएलपीए की धारा 13 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
--------
श्रीनगर में छह आतंकी सक्रिय, मार गिराए जाएंगे
हमले में शामिल लश्कर के श्रीनगर के आतंकी शाहिद और ओबैद अभी भी फ रार हैं और जल्द ही उन्हें मार गिराया जाएगा। हमले के बाद श्रीनगर के दो आतंकी शहर में ही रुक गए। उन्होंने एक ठिकाना बना रखा है जिसके पीछे हम लगे हुए हैं। श्रीनगर में छह आतंकी सक्रिय हैं जिन्हें जल्द या तो पकड़ा जाएगा या मार गिराया जाएगा। वह शहर में स्थिति को बिगड़ने नहीं देंगे।
-----
इनायतुल्ला के नेपाल से आने की संभावना
यह पूछे जाने पर कि शोपियां में हाल ही में मुठभेड़ में मारा गया इनायतुल्ला शेख अकेला घुसपैठ कर आया था या उसके साथ और लोग भी थे तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से डीजीपी और सेना के आला अधिकारियों द्वारा यह कहा गया है कि हाल में कोई घुसपैठ की कोशिश नहीं हुई है। इसलिए वह नेपाल से भी आ सकता है। केवल कश्मीर के बॉर्डर से नहीं आया जा सकता। अब चूंकि वह मारा जा चुका है इसलिए पूछताछ नहीं कर सकते। बता दें कि मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पुलिस ने कहा था कि वह हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर आया है।