{"_id":"6a35a847b5ddbe016903089a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112518-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: डीसी गांदरबल ने माता खीर भवानी मेला तुलमुल्ला में तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: डीसी गांदरबल ने माता खीर भवानी मेला तुलमुल्ला में तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल। डीसी जतिन किशोर ने शुक्रवार को तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी मंदिर का दौरा कर माता खीर भवानी मेले के लिए किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया।
दौरे के दौरान डीसी ने मंदिर परिसर का व्यापक निरीक्षण किया और वार्षिक मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व आराम के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। डीसी ने यात्री निवास और अस्थायी टेंट आवास सहित तीर्थयात्रियों के लिए बनाए गए आवास सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी ठहरने की जगहें साफ-सुथरी, सुव्यवस्थित और आरामदायक ठहराव के लिए जरूरी सुविधाओं से लैस हों।
सामुदायिक रसोई (लंगर) के इंतजामों की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित एजेंसियों को सभी तय लंगर स्थलों पर पर्याप्त जगह, उचित साफ-सफाई और पानी-बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि मेला अवधि के दौरान लंगरों के सुचारू संचालन के लिए सभी सुविधाएं समन्वित तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
डीसी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और मंदिर में तैनात की जा रही चिकित्सा टीम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर, पैरा-मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, आपातकालीन दवाएं और प्राथमिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।
मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षित पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छता सुविधाएं और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित विभागों को मेला अवधि के दौरान शौचालयों का नियमित रखरखाव, कचरा निपटान की उचित व्यवस्था और जरूरी सेवाओं की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीसी ने श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवास इंतजामों की समीक्षा के लिए तुलमुल्ला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर परिसर का भी दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे ठहरने के स्थान, लंगर स्थल, पार्किंग स्थल और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर में उचित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छता सुविधाएं और स्पष्ट संकेतक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अधिकारियों से बात करते डीसी ने जोर दिया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मेला अवधि के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए आपसी तालमेल से काम करने और जमीन पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीसी, असिस्टेंट कमीश्नर राजस्व, असिस्टेंट कमीश्नर पंचायत, सीईओ नगर परिषद गांदरबल, कश्मीर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जल शक्ति और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एक्सक्यूटिव इंजीनियरों के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी व कर्मचारी डीसी के साथ मौजूद रहे।