{"_id":"6a15f4335da30abe4d0455a8","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-111702-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शोपियां पुलिस ने 3 कुख्यात नशा तस्करों को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शोपियां पुलिस ने 3 कुख्यात नशा तस्करों को किया नजरबंद
विज्ञापन
शोपियां। नशा तस्करी पर लगाम लगाने और जन सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आदतन नशा तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत नजरबंद किया है।
नजरबंद किए गए तस्करों में हिलाल अहमद भट निवासी दरमडोरा कीगाम, मोहम्मद यूसुफ भट निवासी विशरू पायीन व परवेज अहमद ठोकर निवासी पुडसू शोपियां शामिल हैं।
शोपियां पुलिस की ओर से सौंपी गई विस्तृत डोजियर के आधार पर डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर ने इनके नजरबंदी के आदेश जारी किए। वहीं पुलिस की ओर से डोजियर में इन तीनों की नशा तस्करी में लगातार संलिप्तता का ब्योरा दिया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीनों आरोपी पुराने अपराधी हैं और इनके खिलाफ नशे से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। नजरबंदी के बाद हिलाल अहमद भट को सेंट्रल जेल कोट भलवाल जम्मू, मोहम्मद यूसुफ भट को जिला जेल राजोरी और परवेज अहमद ठोकर को जिला जेल पुंछ में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इनकी गतिविधियां जन स्वास्थ्य, शांति और युवाओं के लिए गंभीर खतरा बन गई थीं, जिसके चलते यह निवारक कार्रवाई जरूरी थी। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।